ढाका, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सत्तारूढ़ आवामी लीग पार्टी के एक सांसद को देश की भ्रष्टाचार रोधी संस्था से संपत्ति संबंधी जानकारी छुपाने के मामले में बुधवार को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ढाका में विशेष अदालत के न्यायाधीश अबु अहमद जोमदार ने अब्दुर रहमान बोदी की मौजूदगी में यह फैसला सुनाया। रहमानी, सत्ता में रहने वाली पार्टी के पहले सांसद हैं जिन्हें यह सजा सुनाई गई है।
इसके साथ ही अगर बोदी ने दस लाख टका (12,772 डॉलर) का जुर्माना नहीं भरा तो उन्हें तीन महीने और जेल में काटने होंगे। फैसला सुनाए जाने के बाद बोदी रोने लगे।
विधायक की वकील महबूबा अहमद ने पत्रकारों से कहा कि उनके मुवक्किल अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएंगे।
बांग्लादेश के भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एसीसी) ने 21 अगस्त, 2014 को सांसद के खिलाफ ढाका में एक मामला दर्ज किया था। इसमें उनके खिलाफ अवैध रूप से ज्यादा धन जमा करने और इसकी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था।
dharmpath.com dharmpath