एनआईआईटी ने चीन के साथ दो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कौशल और प्रतिभा विकास कंपनी एनआईआईटी ने यिचुआन सिटी इकॉनमिक एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट जोन और निंगशिया यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है, ताकि चीन में बड़े पैमाने पर आईटी पेशेवर तैयार किए जा सकें।

भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि उसने यिचुआन सिटी इकॉनमिक एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट जोन के साथ अगले पांच सालों में 2,500 आईटी पेशेवर तैयार करने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

एनआईआईटी लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल पटवर्धन ने बयान जारी कर बताया, “चीन में विश्वस्तरीय प्रतिभा पूल करने के विजन के तहत यह समझौता किया गया है।”

इस एमओयू के मुताबिक एनआईआईटी सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत चीन में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी।

इसके अलावा एनआईआईटी ने निंगशिया यूनिवर्सिटी के साथ ही आईटी प्रशिक्षण देने के लिए हाथ मिलाया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493