भारत में ‘फेरिहा’ की सफलता से तुर्की की अभिनेत्री खुश

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की की अभिनेत्री हजल काया भारत में लोकप्रिय हो रहे तुर्की के टीवी कार्यक्रम ‘फेरिहा’ को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं।

काया का कहना है कि वह तुर्किश टेलीविजन धारावाहिक को भारत में मिलने वाली सफलता से काफी खुश हैं।

‘फेरिहा’ का दूसरा सीजन भारत में टेलीविजन चैनल ‘जिंदगी’ पर 16 नवंबर से प्रसारित होगा।

काया ने अपने एक बयान में कहा, “इस धारावाहिक को कई देशों में दिखाया जाता है, लेकिन जब भारत में इसके प्रसारण की बात कही गई तो हम सभी हैरान थे। यहां इसे काफी सफलता मिली और यह मेरे लिए खुशी की बात है।”

अभिनेत्री ने कहा, “भारत के लोग काफी अच्छे हैं और वे बेहद अच्छे तरीके से हमारे प्रति अपनी भावनाओं को दर्शाते हैं। हम काफी खुश हैं।”

इस शो के पहले सीजन में फेरिहा की मौत दिखाई गई है, एमिर (कगाते उलुसोय) को काफी सदमा लगता है। वह जीना नहीं चाहता और आत्महत्या की कोशिशें करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493