‘महेश बाबू की फिल्म के सेट पर आग नहीं लगी’

चेन्नई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता टैगोर मधु ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत अगामी तेलुगू-तमिल द्विभाषी फिल्म के सेट पर आग लग गई थी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

मधु ने आईएएनएस से कहा, “इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। यह घटना किसी और के सेट पर हुई होगी।”

मधु ने कहा कि फिल्म की टीम 14 नवंबर तक हैदराबाद में शूटिंग जारी रखेगी।

फिल्म के अगले शेड्यूल के तहत टीम अहमदाबाद जाएगी।

उन्होंने कहा,”अहमदाबाद में लंबा शेड्यूल है। इसके बाद एक बार फिर हैदराबाद में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग होगी। “

ए. आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित फिल्म में राकुल प्रीत सिंह, एस.जे. सूर्या, आर.जे. बालाजी और प्रियदर्शी पुल्लीकोंडा प्रमुख भूमिका में हैं।

हैरिस जयराज ने फिल्म के गीतों के लिए धुनों की रचना की है। इसकी शूटिंग तमिल और तेलुगू, दोनों भाषा में हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493