विश्व की सबसे बड़ी अंतरिक्ष दूरबीन का निर्माण पूरा

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को नासा के 26 वर्ष पुराने हबल अंतरिक्ष दूरबीन का उत्तराधिकारी कहा जा रहा है।

नासा ने कहा कि एरियन 5 रॉकेट इसे फ्रेंच गुएना से अक्टूबर 2018 से प्रक्षेपित करेगा।

नोबल पुरस्कार विजेता और वेब के वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक जॉन मैथर ने यूट्यूब पर प्रकाशित संवाददातात सम्मेलन में कहा, “आज हम इस बात का जश्न मना रहे हैं कि हमारी दूरबीन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और हम यह सिद्ध करने वाले हैं कि यह काम करता है।”

मैथर ने कहा, “हम ऐसी चीजें देखेंगे जो हमने पहले कभी नहीं देखी, क्योंकि यह दूरबीन हबल दूरबीन से कहीं अधिक शक्तिशाली है।”

नासा के मुताबिक, उनके इंजीनियर और तकनीशियनों ने बुधवार को इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया।

यह परियोजना 8.7 अरब डॉलर की है। इसमें नासा अग्रणी है, लेकिन इसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी का भी सहयोग प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493