रियो डी जनेरियो, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंसे पेरू के अंतर्राष्ट्रीय फारवर्ड जेफरसन फारफान के साथ करार करना चाहता है।
फ्लूमिनेंसे क्लब की निगाह अगले सत्र के लिए ट्रांसफर विंडो के दौरान फारफान को टीम में शामिल करने पर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्राजीलियाई समाचार पत्र ‘ग्लोबो’ के हवाले से कहा है कि 32 वर्षीय फारफान का करार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल जजीरा क्लब के साथ करार पिछले माह समाप्त हो गया और इस समय किसी भी क्लब से करार करने के लिए स्वतंत्र हैं।
पेरू की राष्ट्रीय टीम के लिए 72 मुकाबले खेल चुके फारफान ने पीएसवी इंडहोवेन और शाल्के के लिए भी खेला है।
dharmpath.com dharmpath