जोश की कमी की वजह से जीत नहीं मिली : जिदान

वारसॉ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर में बुधवार देर रात रियल मेड्रिड और लेगिया वार्सजावा के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा।

रियल के कोच जिनेदिन जिदान का कहना है कि खेल के दौरान जोश की कमी के कारण उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई।

मुकाबले के पहले हाफ में गारेथ बेल (पहले मिनट) और करीम बेंजेमा (35वें मिनट) की ओर से दागे गए दो गोल से रियल ने लेगिया पर अच्छी बढ़त बना ली थी। लेकिन, लेगिया ने दो गोल ठोंक कर मुकाबला बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-एक गोल और दागे।

मुकाबले के बाद क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर रियल ने कहा, “ये काफी मुश्किल खेल था, क्योंकि जब भी आप विदेशी धरती पर दो गोल दागते हैं, तो उस मैच पर आपका नियंत्रण होता है। लेगिया के पहले गोल ने उन्हें खेल में वापसी दिलाई। हममें जज्बे, इच्छा और मूवमेंट की कमी थी।”

जिदान ने कहा, “हमारी शुरुआत बहुत अच्छी रही। लेकिन अगर आपमें अपने प्रदर्शन के स्तर को बनाए रखने का जोश नहीं है तो फिर दिक्कत होती है। दूसरे गोल के बाद हमारा जोश कम हो गया। फिर उन्होंने गोल दागा और मैच बदल गया। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हम हारे नहीं और अब हम अपने अगले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493