वाशिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में गुरुवार को 26 अफगान नागरिकों, तीन स्थानीय जवान और दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुंदुज में तालिबानी ठिकाने को खाली कराने और तालिबान के खिलाफ अभियान के दौरान दो अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई। इस दौरान चार अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।
अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बयान में कहा, “जिन दो जवानों की मौत हुई है और जो चार घायल हुए हैं, वे तालिबान के खिलाफ अफगान सुरक्षाबलों के साथ थे।”
इस दौरान हमारे सहयोगी कुछ अफगान सुरक्षाबलों की भी मौत हुई है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दौरान 24 से अधिक नागरिकों की भी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत अमेरिकी हवाई हमले में हुई।
dharmpath.com dharmpath