दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति जरूरत पड़ने पर घोटाले की जांच को तैयार

गौरतलब है कि लंबे समय तक राष्ट्रपति की विश्वासपात्र रहीं चोई सून-सिल पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप है। इस घोटाले से पार्क का नाम भी जुड़ गया है।

पिछले हफ्ते सार्वजनिक रूप से माफी मांगने वाली पार्क ने इस्तीफा मांगे जाने की छिड़ी बहस के बीच इस राजनीतिक घोटाले के संबंध में राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बार फिर से गंभीरता पूर्वक माफी मांगी है।

परेशानियों से घिरीं राष्ट्रपति ने कहा कि पर्दे के पीछे सरकार के फैसलों में दखल देने की आरोपी करीबी दोस्त से जुड़े मामले की जांच वह स्वतंत्र वकील से कराने के लिए तैयार हैं।

अगर ऐसा होता है तो पार्क पहली ऐसी दक्षिण कोरियाई नेता बन जाएंगी, जिनकी निर्वतमान राष्ट्रपति के तौर पर अभियोजन पक्ष द्वारा जांच की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493