विधु विनोद चोपड़ा ने ‘व्हेंटिलेटर’ की प्रशंसा की

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार विधु चोपड़ा ने बतौर निर्माता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ की प्रशंसा की है।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार विधु चोपड़ा ने बतौर निर्माता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ की प्रशंसा की है।

विधु ने कहा, “मैं फिल्म देख चुका हूं। मैने अपने कई दोस्तों को यह फिल्म देखने को कहा है क्योंकि मैं फिल्म से बेहद प्रभावित हुआ हूं। मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए। मैं एक अच्छी फिल्म का समर्थन कर रहा हूं। अगर ‘व्हेंटिलेटर’ अच्छी फिल्म नहीं होती तो मैं यहां कभी नहीं आता, भले ही इसे राजेश मापुस्कर ने निर्देशित किया है।”

प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्च र्स’ के बैनर तले ‘व्हेंटिलेटर’ का निर्माण किया है। फिल्म में 116 कलाकार हैं और इसका लेखन और निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया है।

विधु विनोद ने फिल्म के साथ ही इसके शीर्षक गीत ‘बाबा’ की भी प्रशंसा की है।

प्रियंका ने यह गीत मराठी में रिकॉर्ड किया है और इसे अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को समर्पित किया है।

विधु विनोद ने कहा, “यह गीत मराठी भाषा में है। यह इतना भावनात्मक है कि इसे दिल से महसूस किया जा सकता है। सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493