इस संबंध में शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, जकार्ता में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति की देश में मौजूदगी अत्यधिक जरूरी है।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रेस एवं मीडिया विभाग के प्रमुख बे माचमुदीन ने एक बयान में कहा, “मौजूदा स्थिति में राष्ट्रपति जोको विडोडो का इंडोनेशिया में रहना जरूरी है।”
बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति विडोडो ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल को फोन कर दौरा स्थगित करने की जानकारी देते हुए उनके स्वागत की तैयारियों के लिए आभार जताया।
विडोडो शनिवार रात को आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले थे।
dharmpath.com dharmpath