गीता फोगट की शादी में शामिल होंगे आमिर

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पहलवान महावीर फोगट की बायोपिक में महावीर का किरदार निभाने वाले ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान, महावीर की बेटी गीता की शादी में शामिल होंगे। फिल्म में आमिर गीता के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

आमिर के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले दो सालों में दंगल फिल्म में काम करने के दौरान आमिर ने गीता, बबीता और महावीर फोगट के साथ बहुत ज्यादा समय बिताया है। इस कारण पूरी फोगट फैमिली के साथ आमिर का एक अनोखा लगाव हो गया है। गीता की शादी को लेकर वो एक पिता की भांति काफी भावुक हैं।

गीता की शादी हरियाणा में फोगट परिवार के पैतृक गांव में होगी, जहां आमिर स्वयं मौजूद होकर गीता को आशीर्वाद देंगे।

शादी 20 नवंबर को है। इस दिन आमिर अपने पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन की आनेवाली फिल्म की शूटिंग करने वाले थे। लेकिन शादी को लेकर आमिर खान ने शूटिंग बाद में करने का निर्णय लिया है। फिल्म में आमिर की बेटियों का किरदार फातिमा और सान्या ने निभाया है। ‘दंगल’ के नितेश तिवारी हैं।

शादी बहुत ही सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी, जहां आमिर लड़कीवालों की ओर से लड़कों वालों का स्वागत करेंगे।

महावीर फोगट की चार बेटियों में गीता सबसे बड़ी हैं और वह अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती विजेता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493