सैमसंग अमेरिकी बाजार से 28 लाख वाशिंग मशीन वापस लेगी

ये मशीनें मार्च 2011 से माजूदा समय तक की निर्मित हैं।

अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग (सीपीएससी) के मुताबिक, वाशिंग मशीन का ऊपरी हिस्सा इसके चलने के दौरान इसके चेसिस से अलग हो सकता है, जिससे इसके उपयोगकर्ता घायल हो सकते हैं।

सैमसंग ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया, “ऐसी खबरें थीं कि अत्यधिक कंपन से मशीन में लगे ड्रमों का संतुलन बिगड़ सकता है जिससे टॉप मशीन से अलग हो सकता है। बिस्तरों, जलरोधी और भारी कपड़ों की धुलाई के दौरान हो सकता है जिससे चोट लग सकती है।”

सीपीएससी के मुताबिक, सैमसंग के टॉप लोड वाशिंग मशीन के 34 मॉडल बाजार से वापिस लिए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493