सैमसंग अमेरिकी बाजार से 28 लाख वाशिंग मशीन वापस लेगी

ये मशीनें मार्च 2011 से माजूदा समय तक की निर्मित हैं।

अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग (सीपीएससी) के मुताबिक, वाशिंग मशीन का ऊपरी हिस्सा इसके चलने के दौरान इसके चेसिस से अलग हो सकता है, जिससे इसके उपयोगकर्ता घायल हो सकते हैं।

सैमसंग ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया, “यह कदम स्वैच्छिक तौर पर ऐसी रिपोर्ट्स के बाद उठाया गया है कि मशीनों के ड्रम्स असंतुलित होकर ढीले पड़ सकते हैं, जिससे अत्यधिक कंपन होगा और फिर ऊपरी हिस्सा मशीन से अलग हो सकता है।”

कंपनीक ओर से जारी बयान में कहा गया है, “रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा हाई-स्पीड साइकिल के दौरान होने का खतरा है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर बिस्तरों, भारी कपड़ों की धुलाई के लिए होता है। इस दौरान होने वाली दुर्घटना से उपयोगकर्ता को चोट लग सकती है।”

सीपीएससी के मुताबिक, सैमसंग जिन टॉप-लोड वाशिंग मशीनों को वापस लेने जा रही है, उसके 34 मॉडल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493