गोल्फ : चिक्का की नजरें मनीला मास्टर्स पर

मनीला, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के युवा पुरुष गोल्फ खिलाड़ी एस. चिक्का को भरोसा है कि वह 10 से 13 नवंबर तक चलने वाले मनीला मास्टर्स का खिताब जीतने की काबिलियत रखते हैं।

चिक्का इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले तीन प्रीमियर टूर टूर्नामेंट में शीर्ष-10 में जगह बनाई थी। वह 127,649 डॉलर की कमाई के साथ मेरिट सूची में 30वें स्थान पर बने हुए हैं।

पिछले महीने मकाउ ओपन में वह तीसरे स्थान पर रहे थे जोकि उनका एशियन टूर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके एक सप्ताह बाद उन्होंने भारत में घरेूल टूर्नामेंट में जीत दर्ज की थी।

एशियन टूर द्वारा जारी बयान में चिक्का के हवाले से लिखा है, “इस जीत से मुझे बेहद सुकून मिला था। तीन सप्ताह तक खेलना और शीर्ष पर न पहुंच पाना, इसके बाद मुझे प्रेरणा की जरूरत थी।”

उन्होंने कहा, “तीन सप्ताह बाद घर में वापस आना और टूर्नामेंट जीतना खास था।”

यह युवा खिलाड़ी आने वाले टूर्नामेंट में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहता है।

उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल के बारे में सोच रहा हूं। मैंने घर में अपने कोच के साथ अच्छा समय बिताया है। मनिला साउथवुड्स अच्छा मैदान है। मैं यहां पिछले साल खेला था और यह मेरी आंखों को भाता है।”

चिक्का के अलावा इस टूर्नामेंट में भारत के गगनजीत भुल्लर और एस.एस.पी चौरसिया भी हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493