बांग्लादेश हवाईअड्डे पर सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला, 1 की मौत

ढाका, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार रात चाकू से हमले की घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

मृतक सुरक्षाकर्मी की पहचान मोहम्मद सोहाग अली (28) के रूप में की गई है जो बांग्लादेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तनालय के संरक्षण के लिए सशस्त्र स्वयंसेवक अर्धसैनिक बल ‘अंसर’ का सदस्य था।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को चाकू लिए एक शख्स ने हवआईअड्डे के प्रस्थान लाउंज के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया था जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हमलावर ने चाकू से तीन और लोगों को भी घायल कर दिया।

डीएमपी अधिकारी ने कहा कि बाद में हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया।

हालांकि, अभी तक इस हमले की पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493