अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी पर उनके विदेश मंत्री रहते हुए एक निजी ईमेल सर्वर के इस्तेमाल का आरोप है और जांच ब्यूरो ने अपने सुझाव में उनके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज न करने की बात कही थी।
कांग्रेस के कई सदस्यों के लिखे अपने पत्र में कोमे ने कहा कि एजेंसी ने अपनी समीक्षा पूरी कर ली है और उसे अपने सुझाव में बदलाव लाने का कोई भी ठोस कारण नहीं बनता।
एक बयान में एफबीआई ने कहा, “एफबीआई की जांच टीम इस ई-मेल मामले की समीक्षा पर काम कर रही थी और इस दौरान टीम ने आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में कई ई-मेलों की जांच की।”
बयान में कहा गया कि इस जांच प्रक्रिया के दौरान टीम ने विदेश मंत्री रहने के दौरान हिलेरी की ओर से किए जाने वाले और उनको मिलने वाले सभी संदेशों की समीक्षा की।
एफबीआई ने कहा, “हमारी समीक्षा के आधार पर हमने हिलेरी के ई-मेल मामले में जुलाई में दिए गए अपने निष्कर्ष को नहीं बदला है।”
कोमे ने जुलाई में कहा था कि हिलेरी विदेश मंत्री रहते हुए एक निजी ईमेल सर्वर के इस्तेमाल पर लापरवाह रही होंगी, लेकिन उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath