शीनिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सांजियांगयुआन नेचर रिजर्व को 2020 तक चीन के पहले राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिल जाएगा। इसके संरक्षण के लिए विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और चीन की एक कार निर्माता कंपनी साथ मिलकर काम करेंगे।

रिजर्व के प्रशासनिक ब्यूरो प्रमुख ली शियाओनान ने सोमवार को कहा कि ब्यूरो ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और ग्वांगझू ऑटोमोबाइल ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएसी ग्रुप) के साथ साझेदारी सौदे पर हस्ताक्षर किया है।
केंद्र सरकार को उम्मीद है कि सांजियांगयुआन नेचर रिजर्व को प्रकृति और इंसानियत के बीच प्रभावी पर्यावरण संरक्षण और सद्भाव के आदर्श के रूप में निर्मित किया जाएगा।
ली ने कहा कि इस सौदे के तहत, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ शोध कार्य, अनुसंधान, संसाधन सर्वेक्षण, पर्यावरण निरीक्षण और प्रशिक्षण में उद्यान के साथ मिलकर काम करेगा। इसके अलावा, जीएसी ग्रुप उद्यान के निरीक्षण के लिए वाहन प्रदान करेगा और पार्क के पर्यावरण अभियानों का समर्थन करेगा।
dharmpath.com dharmpath