‘कॉफी विद करण’ में पहली बार दिखाई देंगी सानिया

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और फिल्म निर्देशक तथा कोरियोग्राफर फराह खान करण जौहर के बहुचर्चित टेलीविजन शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें संस्करण में दिखाई देंगी।

सानिया और फराह ने सोशल साइट ट्विटर के माध्यम से इस शो में हिस्सा लेने की जानकारी दी। यह शो स्टार वर्ल्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर प्रसारित किया जाएगा।

हैप्पी न्यू ईयर फिल्म बनाने वली फराह ने ट्वीट किया, “कॉफी विद करण की शूटिंग पर मैं अपने दो पसंदीदा लोगों करण और सानिया के साथ हूं।”

सानिया ने भी शो के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह फराह के साथ नजर आ रही हैं।

सानिया ने लिखा, “किसी को कॉफी चाहिए? कॉफी विद करण में पहली बार।”

इस शो के बीते संस्करणों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय बच्चन, संजय लीला भंसाली जैसी हस्तियां दिखाई दे चुकी हैं।

इसके पांचवें संस्करण के छह नवंबर को प्रसारित हुए पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने दस्तक दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493