प्रिंस नरूला गर्लफेंड के सामने रचाएंगे शादी

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के विजेता प्रिंस नरूला टीवी धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ में लकी के रूप में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह इस कार्यक्रम में जल्द ही शादी करते देखे जाएंगे। शो में इस दृश्य की शूटिंग के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी भी सेट पर मौजूद थीं।

सूत्र के अनुसार, युविका ज्यादा समय सेट पर ही होती हैं। प्रिंस और नरूला ब्रेक के दौरान एक साथ काफी समय बिताते हैं।

सूत्र ने कहा, “वह शूट के दौरान सेट पर मौजूद होती हैं और हम अब इसके आदी हो चुके हैं। शादी वाले दृश्य के समय भी वह सेट पर ही थीं।”

यह धारावाहिक ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493