रियो डी जनेरियो, 8 नवम्बर (आईएएनएस)। आठ बार के ब्राजीलियाई सेरी-ए चैम्पियन सांतोस क्लब ने कोलंबियाई फारवर्ड व्लादिमीर हर्नादेज के साथ चार साल का करार किया है।
क्लब के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 27 वर्षीय खिलाड़ी ने जूनियर डे बारानक्विला के लिए दर्शाए अपने खेल प्रदर्शन से सांतोस क्लब को प्रभावित किया।
बारानक्विला के लिए खेले एग 40 मुकाबलो में हर्नादे ने 15 गोल दागे।
सांतोस के अध्यक्ष मोडेस्टो रोमा ने कहा, “हम बारानक्विला के साथ सहमत हो चुके हैं और हमने उनके खिलाड़ी के साथ एक पूर्व करार किया है, ताकि वह जनवरी में क्लब में आ सके।”
हर्नादेज 2008 में स्थानीय क्लब बारानक्विला में शामिल हुए थे और अब तक क्लब के लिए खेले गए 290 मुकाबलों में 57 गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath