कारपोरेशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह दान लंदन में चीनियों में डिमेंशिया व अल्जाइमर परियोजना के संबंध में एक पहल है। दान की राशि का इस्तेमाल केंद्र के लिए समन्वयक नियुक्त करने और इसके संचालन पर खर्च होगा।
यह परियोजना मानसिक रोग से पीड़ित चीनी समुदाय के लोगों के परिवार और उनकी देखभाल करने वाले लोगों व रोगियों को कई प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। यह इस बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को मिटाने और इस संबंध में जागरूकता लाने के साथ ही व्यावहारिक सहायता प्रदान करने की दिशा में भी काम करेगी।
dharmpath.com dharmpath