मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ‘प्यार का पंचनामा’, ‘अकाशवाणी’ और ‘प्यार का पंचनामा-2’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक लव रंजन ने एक बार फिर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
बयान के मुताबिक, टी-सीरीज द्वारा निर्मित होने वाली फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
इसकी शूटिंग नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होगी। यह आज के युवाओं की प्रेम कहानी पर आधारित है।
इसमें कार्तिक, नुसरत भरूचा और सनी सिंह जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं, जो ‘प्यार का पंचनामा -2’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath