नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जेट एयरवेज का एक विमान मंगलवार को कराची हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में सवार एक यात्री गंभीर रूप से बीमार हो गया था। पाकिस्तानी चिकित्सकों ने हालांकि मरीज को मृत घोषित कर दिया।
जियो न्यूज के मुताबिक, पायलट ने विमान को कराची में उतारने की अनुमति मांगी।
रपट के मुताबिक, चिकित्सकों ने यात्री सोहन सिंह की चिकित्सा जांच की, लेकिन तबतक वह दम तोड़ चुका था।
विमानन कंपनी के मुताबिक, दिल्ली से दोहा के बीच संचालित होने वाली उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 202 बाद में दिल्ली लौट गई।
विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा,”एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई और विमान के चालक ने आपात स्थिति के चलते विमान को किसी नजदीक के हवाईहड्डे पर उतारने का निर्णय लिया। विमान के पहुंचने से पहले ही चिकित्सा सहायता के लिए उचित इंतजाम कर दिया गया था, लेकिन कराची पहुंचते ही मरीज की मौत हो गई।”
विमानन कंपनी ने कहा कि बोइंग 737 विमान में 141 यात्री सवार थे।
dharmpath.com dharmpath