किरण खेर के पिता की मौत

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद किरण खेर के पिता ठाकुर सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गय। उनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक थी।

किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी। अनुपम ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए कहा, “किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह आज (मंगलवार) सुबह दुनिया से चल बसे। जीवन में जिन सर्वाधिक दयालु लोगों से मेरी मुलाकात हुई, वह उनमें से एक थे। हमें हमेशा उनकी कमी महसूस होगी।”

अनुपम ने अपनी, किरण खेर और दिवंगत ससुर की फोटो भी साझा की।

इस साल मई में अनुपम ने कहा था कि उन्हें किरण के पिता से मिलने में हमेशा बेहद खुशी होती है और तब बताया था कि वह 102 वर्ष के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493