असमिया भाषा की पहली एनिमेशन फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी

गुवाहाटी, 8 नवंबर (आईएएनएस)। असम शुक्रवार को असमिया भाषा की पहली एनिमेशन फिल्म की रिलीज के लिए तैयार है।

‘सर्बगुंकार श्रीमंत शंकरदेवा’ राज्य के लगभग 40 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

गुवाहाटी के व्यवसायी संजीव नारायण और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मंजू बोरा द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में 15वीं सदी के सुधारक व संत श्रीमंत शंकरदेवा के जीवन व कामों को दर्शाया गया है।

बोरा ने कहा, “हमने 2013 में श्रीमंत शंकरदेवा पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला किया था। इसके लिए बहुत शोध करना पड़ा क्योंकि श्रद्धेय संत के जीवन के साथ असम के लोगों का करीबी जुड़ाव था। हम एक भी गलती नहीं कर सकते थे।”

उन्होंने कहा कि यह एनिमेशन फिल्म है, लेकिन इसे हर उम्र के लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में संत के जीवन को बचपन से लेकर अंतिम पड़ाव तक को दर्शाया गया है।

असम में एक समाचार चैनल के मालिक नारायण का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे शंकरादेवा या माधवदेवा के बारे में नहीं जानते हैं। एक स्कूल के बच्चे द्वारा शंकरादेवा के संबंध में पूछे जाने पर उनके मन में एनिमेशन फिल्म बनाने का ख्याल आया।

असम की सरकार पहले ही बाल दिवस के मौके पर राज्य के 80 फीसदी सिनेमाघरों में इस फिल्म को मुफ्त दिखाने का फैसला कर चुकी है।

असम की प्रख्यात गायिका तराली सरमा ने फिल्म के संगीत का निर्देशन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493