स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
शुचेंग काउंटी के तांगशू के औद्योगिक पार्क में स्थित कारखाने से दो किलोमीटर की दूरी पर रह रहे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दोपहर में बड़े धमाके की आवाज सुनी। आसपास के कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
बचाव कार्यो में दमकलकर्मी और स्थानीय अधिकारी भी लगे हुए हैं। यातायात पुलिस ने कारखाने को चारों ओर से घेर लिया है।
dharmpath.com dharmpath