कैलिफोर्निया में मतदान केंद्र के पास गोलीबारी, 1 की मौत

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में एक मतदान स्थल के पास मंगलवार को गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में एक मतदान स्थल के पास मंगलवार को गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘द लॉस एंजेलिस टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ के कैप्टन जेफ स्क्राजिन ने कहा कि एक संदिग्ध भारी हथियारों से लैस था।

घटना लॉस एंजेलिस से करीब 30 मील दूर अजुसा में मेमोरियल पार्क नॉर्थ रिक्रिएशन सेंटर के बाहर की है।

प्रशासन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पुलिस राइफल से लैस एक व्यक्ति की तलाश में आई थी। बंदूकधारी ने तभी गोलीबारी शुरू कर दी।

लॉस एंजेलिस काउंटी के रजिस्ट्रार डीन लोगान ने बताया कि गोलीबारी से दो मतदान केंद्र प्रभावित हुए। ये मतदान केंद्र मेमोरियल पार्क और डाल्टन प्राथमिक स्कूल में बनाए गए थे। इस घटना के बाद मतदाताओं से वैकल्पिक मतदान केंद्रों पर मतदान करने को कहा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493