रिहाना ने नग्न तस्वीर साझा की

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका रिहाना ने अपनी भतीजी के साथ स्नान करते हुए एक नग्न तस्वीर साझा किया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अपनी भतीजी के साथ रिहाना ने बाथटब में नहाते हुए एक नग्न तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

तस्वीर में गायिका (28) कुछ नहीं पहने नजर आ रही हैं । उनकी दाहिनी बगल के नीचे गन टैटू और उनकी लंबी लटे नजर आ रही हैं। मेजेस्टी को चूमते हुए उन्होंने अपने स्तन को हाथों से ढक रखा है।

उन्होंने तस्वीर के साथ ‘अंकंडिशनल’ (बिना शर्त) लिखा है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

एक शख्स ने उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अगर लोगों को इसमें कुछ गलत नहीं नजर आता तो उसने मानवता को लेकर उम्मीद खो दी है।

वहीं, रिहाना का पक्ष लेते हुए उनके एक प्रशंसक ने लिखा, “जिन लोगों को इस तस्वीर में कुछ गलत नजर आता है उनका मन गंदा है, सोच गंदी है। गंदे लोग।”

रिहाना फिलहाल फिल्म ‘ओशंस एट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493