बुधवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई।
चीन के राष्ट्रपति व चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चेयरमैन शी जिनपिंग इस समारोह में भाषण देंगे।
चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में 1866 में जन्मे सुन यात-सेन ने कुओमिनतांग पार्टी की स्थापना की थी और उन्होंने चीन में सामंती शासन को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई थी।
सुन यात-सेन की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को समारोह का आयोजन स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा। इसका प्रसारण ‘चीन सेंट्रल टेलीविजन’, ‘चीन नेशनल रेडियो’, ‘चीन रेडियो इंटरनेशनल’ पर होगा। इसके अलावा इसे कई अन्य आधिकारिक वेबसाइटों पर भी प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath