राज्य सांख्यिकी सेवा ने अपने एक बयान में कहा कि इस साल के प्रारंभ से ही यूक्रेन में उपभोक्ता कीमत में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके तहत बिजली की कीमतों में 60 प्रतिशत, हीटिंग लागत में 54.3 प्रतिशत और गैस बिल में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इससे स्पष्ट है कि देश की महंगाई दर में नवम्बर और दिसम्बर में तेजी आ सकती है, क्योंकि गैस और बिजली की मांग बढ़ रही है। कुछ स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि सरकार साल के अंत में मुद्रास्फीति दर 12 प्रतिशत रखने का लक्ष्य हासिल कर पाने में असफल हो सकती है।
यूक्रेन में उपभोक्ता कीमत में पिछले साल 43.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले 20 साल में रिकॉर्ड वृद्धि है।
dharmpath.com dharmpath