शहर के लिए 2016-2020 की अवधि हेतु बनी पर्यावरण संरक्षण योजना के अनुसार, 2020 तक पीएम2.5 का औसत जमाव 56 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होगा, जो 2015 की तुलना में 30 प्रतिशत कम होगा।
बीजिंग में 2020 तक अच्छी गुणवत्ता वाली वायु के दिन 56 प्रतिशत अधिक होंगे। इसके साथ ही कोयले के इस्तेमाल के बजाए गैस, बिजली और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके अलावा, उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जल और भूमि प्रदूषण को कम करने के भी प्रयास किए जाएंगे। 2020 तक शहर में पानी का कुल उपयोग 4.3 अरब घन मीटर होगा।
dharmpath.com dharmpath