सोनम कपूर हॉलीवुड में स्टेन ली से मिलीं

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कोल्ड प्ले बैंड के गाने ‘हिम फॉर द वीकेंड’ में एक छोटी सी झलक में नजर आ चुकीं बॉलावुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हॉलावुड में मशहूर लेखक स्टेन ली से मुलाकात की।

ली स्पाइडर मैन और एक्स मैन जैसे पात्रों की रचना करने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय सुपरहीरों चक्र की रचना के पीछे भी उनका योगदान माना जाता है।

सूत्र के अनुसार, सोनम हाल ही में दक्षिणी एशियाई समुदाय के लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से एरिजोना गई थीं। वह बेवर्ली हिल्स में भी गईं, जहां ली से वह मिलीं।

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी ने इस ‘सुपरहीरो पल’ को स्नैपचैट पर भी साझा किया।

तस्वीर में सोनम मुस्कुरातीं नजर आ रही हैं, जबकि चमकीला पीला स्वेटर पहने हुए ली उनसे कुछ बात करते दिख रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ सोनम एरिजोना में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करने के लिए मौजूद थीं, जिसे बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493