वेब सीरीज में दुल्हन के अवतार में दिखेंगी श्वेता

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘मसान’ की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी एक वेब सीरीज में लिसा हेडन के साथ नजर आने वाली है। वह इसमें होने वाली दुल्हन की भूमिका निभाएंगी।

इस कॉमेडी ड्रामा में नई दिल्ली के चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई हैं, जो शादी के पहले मौज-मस्ती करने के लिए दिल्ली से बैंकाक जाती हैं। लक्ष्य राज आनंद निर्देशित इस वेब सीरीज का प्रीमियर दिसंबर के मध्य में होगा।

कलाकारों और टीम के सदस्यों ने 10 भाग वाले सीरीज की शूटिंग शिलांग में शुरू कर दी है, जो थाईलैंड और इसके द्वीप कोह समुई में भी फिल्माई जाएगी।

श्वेता ने अपने बयान में कहा, “यह एक अविश्वसनीय यात्रा होने वाली है क्योंकि मुझे घूमना और अभिनय करना दोनों ही पसंद है।”

डिज्नी चैनल के शो “क्या मस्त है लाइफ’ में जिंदादिल जेनिया खान की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तीन अन्य महिला कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493