आखिर एक अंजान युवती के पास कैसे पहुंची 2000 के नोटों की गड्डियां, सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने से हंगामा

social_mediaangwaal-comsm(धर्मपथ)-देश में 500 और हजार रुपये के नोट को बंद कर दिया गया है। इसके चलते पिछले दो दिनों से अफरा-तफरी मची हुई है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फोटो ने हंगामा खड़ा कर दिया है। असल में फोटो में एक लड़की सरकार द्वारा जारी 2000 रुपये के नोटों की कुछ गड्डियां लेकर खड़ी है। इस लड़की को उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की बेटी नलनी मोर्या बताया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि जहां लोगों को मात्र 4000 हजार रुपये ही मिल रहे हैं तो इस लड़की के पास दो हजार रुपये के नोटों की ये गड्डी कहां से आई।

सोशल मीडिया के इस फोटो को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा नेताओं के पास नई रकम पहले ही पहुंच गई थी। लोगों ने मोदी सरकार से सवाल किए हैं कि वह बताए आखिर इस लड़की के पास नोटों की गड्डी कैसे पहुच गई। जब 8 नवंबर को पीएम मोदी के संबोधन के बाद सभी एटीएम रात 12 बजे के बाद बंद कर दिए गए और अगले दिन बैंक लोगों के लिए बंद थे तो आखिर इस लड़की के पास ये नोटों की गड्डी कैसे पहुंची।

भले ही इस फोटो को लेकर जनता में गुस्सा देखा जा रहा है वहीं कुछ लोग इस सिर्फ सोशल मीडिया का मजाक करार दे रहे हैं। लेकिन अभी तक इस पूरे मामले ना तो ये साफ हो पाया है कि आखिर क्या ये लड़की सही में यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी है…या इसके पास जो नकदी मौजूद है वह असली है। बहरहाल जितने सवाल उठ रहे हैं उन्हें शांत करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।

अंग्वाल न्यूज़ से साभार

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493