आमिर खान ने ‘रॉक ऑन-2’ की टीम को शुभकामना दी

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता आमिर खान ने फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ की टीम को शुभकामना दी है और कहा कि उन्होंने फिल्म के बारे में अच्छी बातें सुनी हैं।

आमिर ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने वाले शुजात सौदागर को भी शुभकामना दी है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई।

आमिर ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया, “शुजात आपको अपनी पहली निर्देशित फिल्म के लिए शुभकामनाएं। मैंने ‘रॉक ऑन-2’ के बारे में सिर्फ अच्छी बातें सुनी हैं। बधाई।”

‘रॉक ऑन’ श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, प्राची देसाई और पूरब कोहली जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493