अगले साल रिलीज होगी ‘कमांडो-2’

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। विद्युत जामवाल और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘कमांडो-2’ अगले साल छह जनवरी 2017 को रिलीज होगी।

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। विद्युत जामवाल और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘कमांडो-2’ अगले साल छह जनवरी 2017 को रिलीज होगी।

विद्युत ने ट्विटर के जरिए ‘कमांडो’ श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘कमांडो-2’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया “‘कमांडो-2’ छह जनवरी, 2017 को रिलीज हो रही है।”

अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्माण ‘नमस्ते लंदन’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। शाह ने ही विद्युत को फिल्म ‘फोर्स’ के जरिए बॉलीवुड में काम करने का मौका दिया था। पहली फिल्म में ही शानदार अभिनय के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू (पुरुष) अवार्ड मिला था।

‘कमांडो-2’ काले धन के इर्द-गिर्द घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493