क्रिस रॉक ने ट्रंप पर साधा निशाना

लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार क्रिस रॉक ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि वह 2020 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

रॉक ने अपनी 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘हेड ऑफ स्टे’ की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा कि 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की बात कही।

देश में अभी भी बहुत सारे नागरिक डोनाल्ड ट्रंप की जीत पचा नहीं पा रह ेहैं।

इस फिल्म में क्रिस राष्ट्रपति के वास्तविक उम्मीदवारों की विमान दुर्घटना में मौत के बाद राष्ट्रपति का नया उम्मीदवार बनता है।

क्रिस ने तस्वीर साझा करते हुए कहा, “मैं 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं। मुझे शुभकामनाएं दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493