चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झांग देजियांग ने वियतनाम दौरे के दौरान अपनी समकक्ष ग्युयेन थी किम गान से मुलाकात के दौरान यह प्रतिबद्धता जताई।
झांग यहां गान के आमंत्रण पर पहुंचे। गान वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो की सदस्य और नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष हैं। गान के आमंत्रण पर झांग मंगलवार को हनोई पहुंचे। उनका चार दिवसीय दोस्ताना दौरा शुक्रवार को संपन्न हुआ।
इस दौरे के दौरान झांग ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव ग्युयेन फू त्रोंग, वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग, प्रधानमंत्री ग्युयेन शुआन फुक से भी मुलाकात व वार्ता की।
dharmpath.com dharmpath