‘पद्मावती’ अगले साल नवंबर में रिलीज होगी

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने रोमन स्टाइल में अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज की घोषणा की।

अभिनेता ने रोमन अंकों में फिल्म की तारीख साझा की। संजय लीला भंसाली की फिल्म अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में दिखाई देंगे, जो खिलजी वंश के दूसरे शासक थे।

रणवीर फिलहाल, नौ दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493