दुबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यहां जारी बैठक में पांच नई राष्ट्रीय संघों को अपनी पूर्ण सदस्यता देने का फैसला किया है।
अब से बोलीविया, बुकरिना फासो, स्वाजीलैंड, निकारागुआ और कोलंबिया भी एफआईएच के पूर्ण सदस्य होंगे।
एफआईएच के वर्तमान सदस्यों ने इन सभी के पक्ष में वोट कर इन्हें पूर्ण सदस्यता प्रदान करने के लिए अपनी मंजूरी दी। महासंघ का यह कदम अगले 10 साल में हॉकी के विकास को लेकर की जा रही पहल का नतीजा है।
एफआईएच का लक्ष्य 2024 तक 152 देशों तक हॉकी को पहुंचना है। इन पांच नए देशों को सदस्यता प्रदान करते हुए उसने अपने इस लक्ष्य को 137 देशों तक पहुंचा दिया है।
एफआईएच के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने इस पर कहा, “बोलीविया, बुकरिना फासो, स्वाजीलैंड, निकारागुआ, कोलंबिया ने अपने-अपने देशों में हॉकी का प्रचार प्रसार करने की गजब की इच्छा शक्ति दिखाई है। यह सभी हमारे 10 साल के हॉकी के विकास कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath