शादी के बारे में कभी सोचा न था : विद्या बालन

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि शादी ने उनकी जिंदगी बदल दी है, जबकि शादी से पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपना घर बसाएंगी।

विद्या ने कहा, “शादी आपको बदल देती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शादी करूंगी। जब मैं सिद्धार्थ से मिली, तो मेरा विचार बदला। मैं कभी शादी की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। यह मेरे लिए एक बड़ा बदलाव है।”

अभिनेत्री ने वर्ष 2012 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की।

‘डर्टी पिक्चर’ की अभिनेत्री ने कहा, “जब आप अकेले होते हैं तो आप जो मर्जी कर सकते हैं लेकिन किसी के साथ रहते हैं तो दूसरे की इच्छाएं भी समझनी होती हैं।”

विद्या आगामी फिल्म ‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

‘परिणीता’, ‘पा’, ‘इश्किया’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं विद्या ने बताया कि वह फिल्में सोच-समझकर चुनती हैं।

उन्होंने बताया, “मैं भूमिकाओं को सहजता से चुनती हूं। मेरे पास इसका कोई सूत्र नहीं है, इसके लिए मैं खुद से पूछती हूं कि मुझे इस कहानी पर काम करना चाहिए या नहीं क्या मैं एक दर्शक की तरह इस फिल्म में काम करना चाहूंगी।”

सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित ‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ 2 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अर्जुन रामपाल जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493