पाकिस्तान : दरगाह में विस्फोट] 30 मरे, 100 घायल (लीड-1)

क्वेटा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में शाह नूरानी दरगाह में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए।

विस्फोट उस वक्त हुआ, जब दरगाह में ‘धमाल’ हो रहा था।

जियो टीवी के मुताबिक, ईदी फाउंडेशन के प्रभारी लासबेला हकीम लस्सी ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कम से कम 100 लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि ईदी फाउंडेशन ने 10 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजे हैं और राहत और बचाव कार्य चल रहा है। विसफोट के समय दरगाह में करीब 500 लोग मौजूद थे।

इस हमले की अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493