चीनी निवेशकों के आकर्षण का केंद्र इथियोपिया

इथियोपिया इंवेस्टमेंट कमीशन (ईआईसी) के प्रमुख फिटसम अरेगा ने बताया कि यह अफ्रीकी देश पिछले तीन महीनों से निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 124 निवेशकों ने यहां निवेश की रुचि दिखाई है, जिनमें से 71 चीन के हैं।

ईआईसी के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि इथियोपिया में निवेश के इच्छुक चीनी निवेशकों की संख्या अन्य देशों के निवेशकों की कुल संख्या की तुलना में अधिक है।

अरेगा ने इस दौरान हालांकि इथियोपिया के कुछ भागों में असुरक्षा और स्वदेशी एवं विदेशी परियोजनाओं में लूट तथा इन्हें नुकसान पहुंचाए जाने पर अफसोस जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493