संगीतकार के बिना धनुष के गीतों की शूटिंग की : गौतम

चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन और धनुष आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘एन्नाई नोक्की पाय्युम थोटा’ के लिए एकजुट हुए हैं और इस फिल्म के गीतों की शूटिंग संगीतकार के बिना की गई है।

गौतम ने आईएएनएस से कहा,”हमने अभी तक कोई संगीतकार तय नहीं किया है, क्योंकि वह अभी तक नहीं मिल पाए हैं। हैरत की बात है कि हम आगे बढ़े और फिल्म के पांच गानों की शूटिंग की। विचार किया गया कि मोंटाज के रूप में गीतों की शूटिंग की जाए।”

हैरिस जयराज, ए.आर रहमान और इलैयाराजा जैसे संगीतकारों के साथ काम कर चुके गौतम ने कहा कि इस नए संयोग की उम्मीद की जा सकती है।

उन्होंने कहा,”हम संगीतकार का नाम गुप्त रखने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इसका खुलासा करेंगे। गीतों के साथ इसकी घोषणा की योजना बना रहे हैं।”

फिल्म लगभग 85 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

उन्होंने कहा,”मुंबई में हमारे कई शेड्यूल हैं। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक होगा तो हम अगले साल की शुरुआत तक इसे रिलीज कर देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493