वायुसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
1986 में जन्मीं यू दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत की चोंझोऊ शहर की रहने वाली थीं। यू ने सितंबर 2005 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना में शामिल हुई थीं और वह स्क्वाड्रन लीडर पद पर तैनात थीं।
वायुसेना के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा कि पीएलए एयरफोर्स के सभी कर्मियों ने यू के इस अकास्मिक निधन पर दुख जताया है।
शेन ने कहा कि वायुसेना का उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षण का संचालन जारी रहेगा और वह अपने मिशन को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath