चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म ‘काटरु वेलियिदाई’ दुनियाभर में अगले साल मार्च रिलीज होगी। निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्टर के माध्यम से इसकी घोषणा की है।
फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। संक्षिप्त शूटिंग यूरोप में भी की जानी है, जिसके लिए फिल्म की पूरी टीम तैयार है।
इसमें कार्थी और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। यह रत्नम की अन्य फिल्मों से अलग मारधाड़ से भरपूर होगी।
फिल्म में कार्थी अमेरिका से आए पायलट और अदिति एक चिकित्सक के रूप में दिखाई देंगी।
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है, जबकि रवि वर्मन छायांकन करेंगे।
फिल्म की अधिकांश शूटिंग मुख्य रूप से ऊटी और लेह-लद्दाख में हुई है।
dharmpath.com dharmpath