भारत में सबसे अधिक 5 शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने कुक

राजकोट, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक भारतीय जमीं पर सबसे अधिक पांच शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा कुक ने राजकोट में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम किए।

वह विदेशी जमीं पर सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में एवर्टन वीक्स, क्लाइव लॉयड और हाशिम अमला को पछाड़ते हुए आगे निकल गए हैं। वीक्स, लॉयड और अमला ने भारत में टेस्ट क्रिकेट में चार-चार शतक लगाए हैं।

इसके अलावा, कुक भारत में उसी के खिलाफ 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

कुक ने अपने टेस्ट करियर में तीसरी पारी में 12 शतक लगाए हैं। वह इस रिकॉर्ड में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा के बराबर हैं।

इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर उन्होंने अब तक 12 शतक लगाए हैं। वह पूर्व कप्तान ग्राहम गूच (11) को पीछे छोड़ चुके हैं।

कुक ने राजकोट में अपनी शतकीय पारी के दौरान एक और मील का पत्थर अपने नाम किया। वह एक कैलेंडर वर्ष में पांच बार 1000 या उससे अधिक रन बनाने में सफल रहे। कुक ने 2006, 2010, 2010, 2012, 2015 और 2016 में यह कारनामा किया।

भारत के सचिन तेंदुलकर (6) ही कुक से आगे हैं। कुक के अलावा वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग तथा श्रीलंका के कुमार संगाकार और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने पांच मौकों पर एक कैलेंडर वर्ष में 1000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493