होबार्ट टेस्ट : आस्ट्रेलिया अभी भी 120 रन पीछे

होबार्ट, 14 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने बेलेरिवे ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं।

स्टम्प्स तक उस्मान ख्वाजा 56 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 18 रन बानकर क्रिज पर डटे हुए हैं। वह अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 120 रन पीछे है।

मेहमानों को पहली पारी में 326 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोए बर्न्‍स पारी की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आस्टेलिया का खाता खुलना भी अभी बाकी था।

इसके बाद ख्वाजा ने डेविड वार्नर (45) के साथ मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 79 तक पहुंचाया। वार्नर इसी स्कोर पर बोल्ड हो गए। यह दोनों विकेट काइल अबॉट ने लिए।

लेकिन इसके बाद कप्तान और ख्वाजा ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले बारिश के कारण दूसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी थी। तीसरे दिन 171 रनों पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक (104) और टेम्बा वाबुमा (74) ने छठे विकेट के लिए 144 रन जोड़ते हुए टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।

डी कॉक ने 143 गेंदों में 17 चौके लगाए। यह कॉक का लगातार पांचवां 50 से अधिक का स्कोर था। निचले क्रम में र्वेनॉन फिलेंडर ने 32 रनों को विशेष योगदान दिया।

मेहमानों को जल्दी पवेलियन लौटाने में जोस हाजलेवुड का विशेष योगदान रहा। उन्होंने छह विकेट लिए। वहीं मिशेल स्टार्क को तीन और जोए मेनी को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493