मेसी बार्सिलोना के साथ करार नहीं बढ़ाएंगे

बार्सिलोना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ अपना करार नहीं बढ़ाएंगे।

मेसी का बार्सिलोना के साथ मौजूदा करार 30 जून, 2018 को खत्म हो रहा है।

समाचार एजेंसी स्पूटनिक के मुताबिक, मार्का अखबार ने सोमवार को लिखा है कि मेसी ने यह फैसला जुलाई में अपने परिवार के साथ इबिजा में छुट्टी के समय लिया और अपने पिता से बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेयु को इस बारे में जानकारी देने को कहा।

वह साल के अंत तक क्लब के साथ रहना चाहते हैं और इसके बाद अपने भविष्य पर फैसला लेंगे।

बाटरेमेयु ने मेसी से इस बारे में दोबारा सोचने को कहा है और साथ ही उन्होंने करार में मौजूद 2.73 करोड़ डालर के नियम को भी मेसी को याद दिलाया है।

अखबार ने लिखा है कि हालांकि मेसी के प्रतिनिधि और बार्सिलोना के अधिकारियों के बीच जुलाई से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।

मेसी 13 साल की उम्र से ही बार्सिलोना से जुड़े हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493